{"_id":"2c19707698d7d0116e135c3a9bd3ef03","slug":"police-watch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हर पहलू पर कर रही गौर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस हर पहलू पर कर रही गौर
पलियाकलां
Updated Wed, 05 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत पटिहन के पूर्व ग्राम प्रधान और सपा नेता श्रीकृष्ण भास्कर को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। मामले में मंगलवार की देरशाम एक पूर्व प्रधान और उनके साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गौर कर रही है।
श्रीकृष्ण भास्कर सोमवार की देर रात नगर से बाइक द्वारा अपने घर पटिहन जा रहे थे। वह घर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उन्हें तमंचे से गोली मार दी। गोली उनकी गर्दन में लगी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले थे। लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जख्मी सपा नेता ने बताया था कि एक बाइक पर सवार दो लोग उनका पीछा कर रहे थे जब वह घर के पास पहुंचे तो उन्होंने गर्दन में गोली मार दी। जख्मी सपा नेता को सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मंगलवार को इस मामले में घायल पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान लक्ष्मण और उनके साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज तो कर लिया गया है लेकिन हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।