फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police third day Not accused of misconduct

तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ  नहीं लगा दुराचार का आरोपी

Sat, 10 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर। Updated Sat, 10 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police third day Not accused of misconduct
Rape - फोटो : Demo Pic
आठ वर्षीय बालिका के साथ रेप का मामला
विज्ञापन

आठ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करने के आरोपी मुल्लू को मोहम्मदी कोतवाली पुलिस तीसरे दिन भी तलाश नहीं पाई। उधर आरोपी के न पकड़े जाने से पीड़ित के घर वालों में दहशत है। 

बतादें कि गुरुवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र की एक बालिका अपनी छोटी बहन के साथ घर पर थी। पड़ोसी गांव का युवक बालिका के घर गया और उसकी छोटी बहन को रुपये देकर टॉफी लेने के बहाने घर भेज दिया। उसके बाद आरोपी ने बहला फुसलाकर उसकी बड़ी बहन के साथ दुराचार किया था। बालिका की हालत खराब होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। बालिका की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। उधर पुलिस तीसरे दिन भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीओ मोहम्मदी एलडी भारती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। आरोपी के न पकड़े जाने से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed