{"_id":"577a997d4f1c1bb0617f9abd","slug":"police-not-to-arrested-the-accused-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के पुलिस गिरफ्त में न आने से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी के पुलिस गिरफ्त में न आने से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो/जगबहादुरगंज।
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने जताया आरोपी से परिवार की जान को खतरा
कई रिश्तेदारों को पुलिस ने उठाया, फिर भी आरोपी का कोई सुराग नहीं
थाना पसगवां क्षेत्र में रेप के बाद मासूम बालिका की हत्या का आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके कई रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की और उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन तीसरे दिन भी आरोपी पुलिस के शिकंजे में नहीं फंस सका। उधर आरोपी के पकड़ में न आने से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। बालिका के पिता ने आरोपी से परिवार की जानमाल का खतरा होने की आशंका जताई है।
पहली जुलाई को पसगवां थाना क्षेत्र में घास काटने गई बालिका के साथ जिला हरदोई के थाना मझिला के गांव सेमरपुरवा निवासी सर्वेश पासी ने रेप किया था और उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपी के मां-बाप नहीं हैं और वह अविवाहित है। उसका एक भाई है जो मानसिक रूप से मंदित है। पुलिस का कहना है कि इसलिए आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। हालांकि पुलिस ने उसके कई रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर थाने पर बैठा रखा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर संभावित स्थानों पर उसकी तलाश में छापामारी कर रही है, लेकिन नतीजा तीसरे दिन भी शून्य रहा। इधर आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। परिवार वालों को आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। बालिका के पिता ने बताया कि आरोपी किसी भी समय उन पर और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर सकता है। घटना के बाद से दहशत का आलम यह है कि गांव के बच्चे शाम होते ही अपने घरों में दुबक जाते हैं। खेतों की ओर जाने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।