फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police extort money from vehicles on the tough cop suspended

वाहनों से अवैध वसूली पर एसपी सख्त, सिपाही सस्पेंड

Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
निघासन सर्किल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होती है वसूली 
विज्ञापन

तिकुनियां, बेलरायां पुलिस की वसूली से परेशान हैं वाहन चालक

वाहनों से अवैध वसूली की मिल रहीं शिकायतों पर एसपी ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। उन्होंने सख्ती करते हुए  टेंपों चालकों से बस अड्डे पर वसूली करने के मामले में थाना सिंगाही में तैनात सिपाही अशोक यादव को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कहा कि अवैध वसूली करने वाले थानेदार हों या फिर सिपाही किसी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस वालों में हड़कंप मचा हुआ है। 
निघासन-सिंगाही। क्षेत्र में बिना परमिट आटो और डग्गामार वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। इन वाहनों से प्रति माह वसूली करने के लिए निघासन, सिंगाही, झंडी तथा बेलरायां, ढखेरवा चौकी पुलिस ने कहीं अपने सिपाही तो कहीं दलालों को लगा रखा है। सिपाही दलालों के साथ आटो, मैक्सिमों, टाटा मैजिक और मारूती वैन के चालकों से वसूली अवैध वसूली करते हैं, जो चालक पैसा देने में आनाकानी करता है पुलिस उसका वाहन खींचकर थाने ले जाती है और वहां पर दुगना धन वसूली करती है। सिंगाही थाने का सिपाही अशोक यादव कस्बे में एक आटो चालक से अवैध वसूली कर रहा था। पैसा देने से मना करने पर नाराज उस सिपाही ने चालक की पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बना ली और एसपी को देकर मामले की शिकायत की थी। एसपी ने वसूली का मामला पाकर इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरोपी सिपाही अशोक यादव को सस्पेंड कर दिया है। बता दें तिकुनियां और बेलरायां पुलिस की वसूली से भी आटो समेत अन्य वाहनों के चालक काफी परेशान हैं। 
विज्ञापन


परमिट लखीमपुर का चलते हैं निघासन में 
आटो का परमीशन लखीमपुर से 16 किलोमीटर तक बनाया जाता है, लेकिन यह आटो निघासन क्षेत्र में धड़ल्ले से चलाए जाते हैं। यहां पर पुलिस की सह पर कुछ ऐसे भी आटो हैं जो बिना नंबर के चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ भी जान कर बने अंजान 
डग्गामार वाहनों की संख्या दिन पर दिन बढती जा रही है। इन डग्गामार वाहनों की जानकारी एआरटीओ को भी है, लेकिन वह भी इस मामले से जानकर अंजान बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed