फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Planted in the ground in dispute thatch fires, stress

जमीनी विवाद में छप्पर में लगाई आग, तनाव  

Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकन्द्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो  सिकन्द्राबाद। Updated Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Planted in the ground in dispute thatch fires, stress
आग - फोटो : डेमो फोटो

विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात
गांव हर्रेया गांव में हुई आगजनी की घटना

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव हर्रेया निवासी किशोरी के गांव के किनारे भूसा भरे छप्पर में गांव के ही एक युवक ने जमीनी विवाद की रंजिश में आग लगा दी। जिससे उसमें रखा हजारों रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंचे दरोगा सोबरन सिंह से किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर स्थिति पर काबू पाया। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

गांव हर्रेया निवासी किशोरी का गांव के किनारे छप्पर पड़ा हुआ है। जिसमें उसका भूसा भरा हुआ था। किशोरी का आरोप है कि गांव के ही नेपाल से उसकी जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते नेपाल ने गुरुवार की रात उसके छप्पर में आग लगा दी। जिससे उसमें रखा हजारों का भूसा जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसआई सोबरन सिंह ने दोनों पक्षों को किसी तरह से समझा बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। हल्का एसआई ने बताया कि गांव में किसी प्रकार का तनाव नहीं है। आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed