{"_id":"56e960294f1c1b0e568b47c8","slug":"pistol-robbed-of-thousands-of-young-men-on-the-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर युवक से हजारों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर युवक से हजारों की लूट
ब्यूरो/ बांकेगंज।
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
युवक से लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज-संसारपुर रोड पर हुई घटना
संसारपुर-बांकेगंज रोड पर सस्शत्र लुटेरों ने गांव झाऊपुर मोड़ पर घर लौट रहे युवक पर धावा बोल दिया। लुटेरे नौ हजार की नकदी, मोबाइल और नए कपड़े लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना बांकेगंज पुलिस चौकी को दी, लेकिन मामले की रिपोर्ट दर्ज नही की गई है।
मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत निकटवर्ती गांव देबीपुर निवासी श्यामबाबू चार महीने पहले दूसरे शहर में कमाई करने गया था। होली नजदीक आने पर घर वापस लौट रहा था। श्यामबाबू ने बताया कि घर वापसी के लिए वह सोमवार सुबह दिल्ली से चला। मंगलवार रात बारह बजे के लगभग बाकेगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतकर संसारपुर-बाकेगंज रोड से घर जा रहा था। इस दौरान झाऊपुर मोड़ पर घात लगाकर खड़े तीन सशस्त्र लुटेरों ने उसे रोककर उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। लुटेरों ने तमंचे के बल पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पास मौजूद नौ हजार रूपया नगद, एक मोबाइल और बच्चों के नए कपड़े लूट कर फरार हो गए। उधर इस संबध में चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने बताया प्रथम द़ष्टया घटना संदिग्ध है, इसलिए जांच की जा रही है।
बाइक सवार युवकों ने महिला की चेन छीनी
लखीमपुर खीरी में शहर के बाजार से खरीददारी कर घर लौट रही मोहल्ला बेगमबाग निवासी पूनम त्रिवेदी पत्नी संतोष त्रिवेदी के गले से बाइक सवार दो युवकों ने चेन छीन ली। इसके बाद दोनों फरार हो गए। बाजार से लौटते समय गढ़ी रोड पर बुधवार की दोपहर घटना हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।