{"_id":"6a908d390f750a1d4500a323","slug":"student-beaten-to-death-over-allegations-of-cheating-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161255-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नकल के आरोप में छात्र की पिटाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नकल के आरोप में छात्र की पिटाई, मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा बारहवीं के छात्र तेजस उर्फ यशु (17) की बुधवार को कानपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने त्रैमासिक परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर उसे बेरहमी से पीटा था। पिटाई के बाद छात्र की हालत बिगड़ी और उसे स्कूल से निकाल दिया गया। छात्र 10 किलोमीटर दूर सौरा औद्योगिक क्षेत्र में मिला। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने स्कूल प्रशासन की पिटाई से मौत का कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तेजस के दादा सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनका पौत्र कक्षा नौवीं से इसी विद्यालय में पढ़ता था। बुधवार को त्रैमासिक परीक्षा के लिए वह साइकिल से स्कूल गया था। दोपहर करीब बारह बजे उसे घर लौटना था लेकिन वह समय से घर नहीं आया। विद्यालय में फोन करने और साथियों से पूछने पर पता चला कि क्लास टीचर ने उसे नकल की पर्ची के साथ पकड़ा था। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तेजस को सभी बच्चों के सामने मैदान में पीटा। पिटाई के बाद स्कूल प्रशासन ने तेजस पर 1500 रुपये का अर्थदंड लगाया। उसे पंद्रह दिन के लिए स्कूल आने पर पाबंदी भी लगा दी। स्कूल ने अभिभावक को साथ लेकर आने को भी कहा। परिजन का आरोप है कि पिटाई के बाद तेजस की हालत स्कूल में ही बिगड़ गई थी। इसके बावजूद उसे बिना कोई ध्यान दिए सुबह साढ़े दस बजे स्कूल से निकाल दिया गया। दोपहर करीब दो बजे मलवां पुलिस ने सुरेंद्र द्विवेदी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनका पौत्र सौरा औद्योगिक क्षेत्र में पानी टंकी के पास पुलिया के नीचे मिला है। तेजस को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। करीब चार घंटे बाद उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया। हैलट से परिजन उसे रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।