{"_id":"6a901d0119887268600e8d98","slug":"body-of-missing-youth-from-dheronwal-found-in-canal-near-patiala-solan-news-c-176-1-ssml1044-177438-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ढेरोंवाल से लापता युवक का शव पटियाला के समीप नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ढेरोंवाल से लापता युवक का शव पटियाला के समीप नहर में मिला
Fri, 28 Aug 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
युवक की पानी में डूबने से हुई मौत, एम्स बिलासपुर में कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ढेरोंवाल गांव से 20 अगस्त को लापता 21 वर्षीय युवक कुलविंद्र उर्फ संजू का शव पुलिस ने पटियाला के समीप नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने एम्स बिलासपुर में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। 20 अगस्त को वह ड्यूटी से घर नहीं लौटा। 21 अगस्त की सुबह कुलविंद्र के कपड़े व जूते नहर के किनारे मिले। इसके साथ ही घास मारने की दवा ( राउंड अप) की खाली वायल भी उसके कपड़े के साथ मिली। जिससे अंदाजा लगाया गया कि उक्त युवक ने पहले जहरीली दवा का सेवन किया और उसके बाद नहर में छलांग लगा दी। लेकिन उसका शव नहीं मिल पाया था। बुधवार को पंजाब पटियाला के समीप मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
इनसेट
रिश्ता टूटने का परेशान था युवक, घर में कमाने वाला था इकलौता
नालागढ़(सोलन)। ढेरोंवाल निवासी कुलविंद्र उर्फ संजू अपनी बूढ़ी मां व 19 वर्षीय बहन को छोड़ गया। वह परिवार में अकेले कमाने वाला था। 18 साल का पूरा होते ही कंपनी में लग गया था और 3 साल से लगातार ड्यूटी कर मां बहन का पालन-पोषण कर रहा था। दो साल पहले पिता के जाने के बाद मां ने बिस्तर पकड़ लिया और छोटी बहन मां की सेवा में लगी रहती है। अब अचानक भाई के जाने से बहन पूरी तरह से टूट गई है। बताया जा रहा है कि युवक व उसकी बहन का एक साथ एक ही परिवार में रिश्ता हुआ था। लोगों का दावा है कि कुछ माह के बाद युवक की बहन को ले जाने के लिए लड़के वाले राजी हो गए, लेकिन संजू को उन्होंने लड़की देने के लिए जवाब दे दिया। जिससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।