फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Personnel officer, including a dozen reports on alleged

कथित लेखाधिकारी समेत दर्जन भर कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज 

Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Personnel officer, including a dozen reports on alleged
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
- बिजली मीटर बदलने के नाम पर धन उगाही का आरोप 
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग के कथित लेखाधिकारी समेत दर्जन भर अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बिजली मीटर बदलने के नाम पर हजारों रुपये धोखाधड़ी के आरोप होने पर कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। 

मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी रश्मि गुप्ता, रश्मि निगम और अंजू टंडन ने कोर्ट को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि चार फरवरी 2016 को दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग उनके घर बिजली मीटर चेक करने आए। पूछताछ करने पर अवधेश कुमार ने खुद को बिजली विभाग का लेखाधिकारी बताया। उनके साथ में करीब दर्जन भर अन्य लोग भी थे। जांच में मीटर खराब बताकर नया मीटर लगा दिया। इसके एवज में कथित लेखाधिकारी ने तीनों महिलाओं से मीटर बदलने के नाम पर पांच हजार से लेकर छह हजार रुपये वसूल लिए। इस पर महिलाओं ने मीटर की रसीद मांगी, तो आरोप है कि कथित बिजली अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत उसी दिन कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर महिलाओं ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल रामजीत चौधरी ने बताया कि तीनों महिलाओं की तहरीर के आधार पर एक नामजद अवधेश कुमार समेत अज्ञात दर्जन भर लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि मीटर बदलने का ठेका सिक्योर मीटर लिमिटेड को दिया गया था। अवधेश कुमार उसी फर्म का कर्मचारी था, जो बिजली विभाग का कर्मचारी नहीं है। मीटर बदलने के दौरान झगड़े की सूचना मिली थी, जिसमें फर्म कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed