फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Park personnel-tribal Villagers in the firing

पार्क कर्मियों-आदिवासी ग्रामीणों में फायरिंग

Tue, 24 Nov 2015 11:29 PM IST
चंदनचौकी
चंदनचौकी Updated Tue, 24 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
आदिवासी थारू क्षेत्र के गांव जय नगर में वन समिति द्वारा पार्क प्रशासन की खाली पड़ी दस एकड़ भूमि पर कब्जे के दौरान पार्क कर्मियों पर फायरिंग हुई। पार्क कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की तो कब्जा करने वाले भाग निकले। उनका हैरो कल्टीवेटर वहीं छूट गया है। पार्क प्रशासन की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थारू ग्राम जय नगर में पार्क प्रशासन और वन समिति में दस एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पार्क प्रशासन इस जमीन को अपनी बताता है और वन समिति अपनी। इस पर काफी पहले वन समिति ने कब्जा कर लिया था। जिसे बाद में पार्क प्रशासन ने जुताई कर फसल को नष्ट करा दिया था।
विज्ञापन

माह जुलाई 2015 को वन समिति ने दोबारा जुताई कर धान के फसल की रोपाई शुरू कर दी थी। जिसका क्षेत्रीय लोगों ने विरोध कर व फसल नष्ट कर जमीन को पार्क की बताकर कब्जा छुड़वा दिया था। आरोप है कि सोमवार को वन समिति के लोगों ने नेपाली नागरिकों के सहयोग से उसी भूमि की दोबारा जुताई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे दुधवा रेंजर मनोज श्रीवास्तव व उत्तरी सोनारीपुर रेंजर तिलक राम आर्या, वन दरोगा बीबी सिंह, पतिराम सिह, विद्याराम आदि दलबल के साथ पहुंचे और जुताई करने से मना किया। पार्क अधिकारियों के मुताबिक इस पर वन समिति के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में वन विभाग की टीम ने हवाई फायरिंग कर दी जिससे जुताई कर रहे लोग हैरो, कल्टीवेटर छोड़ कर भाग गए। मामले में पुलिस को कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कब्जा कर रहे लोगों ने फायरिंग की जिसके जवाब में कर्मियों ने हवाई फायरिंग की तो वह सब भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed