{"_id":"575d70734f1c1b7d3f11b7d2","slug":"pankaj-killed-sunday-breaches-of-anger-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज की हत्या पर रविवार को फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंकज की हत्या पर रविवार को फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दो आरोपी हिरासत में, लेकिन पुलिस नहीं कर रही पुष्टि
- चेयरमैन ने की एसपी से वार्ता, तब हुई कार्रवाई
मोहल्ला पठान निवासी पंकज की हत्या और पुलिस के रवैये से गुस्साए परिवारीजनों और मोहल्ले वालों ने हंगामा किया। इसके बाद तमाम लोग नगर पालिका चेयरमैन केबी के घर पहुंचे और उनसे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसपर चेयरमैन ने एसपी से वार्ता की और तब पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।
गौरतलब है कि मोहल्ला पठान निवासी स्वर्गीय रामचंद्र का 32 वर्षीय पुत्र पंकज शुक्रवार की शाम पैदल घर से निकला था, जिसका शव शनिवार को सुबह रिक्खीपुरवा गांव जाने वाले रास्ते पर एक फार्मर के खेत में मिला था। उसके गले और सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किए गए थे और इसके अलावा भी उसके शरीर पर कई जगह घाव थे। मृतक के भाई मेवालाल की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। देर शाम मृतक पंकज का शव पोस्टमार्टम होकर आया। सुबह तक यहां पुलिस नदारद रही। इससे लोग खफा हो गए और इसे मानवता विहीन बताया। इसके साथ आरोपियों को न गिरफ्तार करने से भी काफी नाराजगी थी। इसी सब को लेकर तमाम लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और सब चेयरमैन केबी गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने उनसे पुलिस की कार्यप्रणाली को गलत बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस चेयरमैन ने एसपी से फोन पर वार्ता की और फिर वह भी उनके साथ मृतक के घर आ गए। मृतक के घर पहुंचने के कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। लोगों की माने तो पुलिस ने दो आरोपियों को यहां से पकड़ लिया है, लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी इस पकड़ धकड़ की पुष्टि नहीं कर रहा है।
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
मृतक पंकज का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इसमें तमाम लोग शामिल हुए। उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। पंकज मां के साथ ही रहता था और अन्य भाई अलग इससे मां पंकज को भुला नहीं पा रही है।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं
पंकज की हत्या की वजह दूसरे दिन भी स्पष्ट नहीं हो सकी। आरोपियों और मृतक के घर की दूरियां भी ज्यादा नहीं हैं। सरल स्वाभाव वाले पंकज की हत्या किसी के गले नहीं उतर रही है। घरवालों वालों के मुताबिक वह शराब नहीं पीता था और न ही उसकी कोई रंजिश थी।