फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panic set of security earned but Bagga

सुरक्षा तो मिली लेकिन बग्गा की दहशत कायम

Tue, 16 Feb 2016 07:25 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 16 Feb 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
निघासन रोड के सीमेंट व्यापारी सुरेश सिंह के मोबाइल पर मंगलवार को भी शातिर अपराधी बग्गा सिंह का 20 लाख की रंगदारी वसूलने का धमकी भरा फोन आया। इससे वह दहशत में है। पुलिस ने व्यापारी की सुरक्षा के लिए उनके साथ दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। व्यापारी ने मंगलवार को सीओ सिटी एमपी सिंह से फिर मुलाकात की और फोन पर धमकी देने के आरोपी बग्गा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि सीमेंट व्यापारी सुरेश सिंह को बग्गा सिंह के नाम से फोन कर पिछले पांच दिनों से रंगदारी वसूलने के लिए धमकी दी जा रही है। शुरू में तो सिर्फ सुरेश सिंह के ही मोबाइल पर कॉल आई लेकिन सोमवार को सुरेश सिंह के साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल पर भी कॉल आनी शुरू हो गईं। सोमवार को जब सुरेश सिंह के पास कॉल आ रही थी तो पुलिस ने सर्विलांस से फोन ट्रेस किया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। नतीजतन मंगलवार को रंगदारी वसूलने के लिए फिर से धमकी दी जाने लगी। इससे व्यापारी और उसका पूरा परिवार दहशत में है। वहीं सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि व्यापारी को सुरक्षा दी गई है और फोन करने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed