फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panic of the woman's hair in JB Ganj

जेबी गंज में महिला की चोटी के बाल कटने से दहशत             

Fri, 04 Aug 2017 11:20 PM IST
        अमर उजाला ब्यूरो  जंगबहादुरगंज।
        अमर उजाला ब्यूरो  जंगबहादुरगंज। Updated Fri, 04 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Panic of the woman's hair in JB Ganj
चाोटी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के बाद अब लखीमपुर खीरी के जेबीगंज में एक महिला की चोटी के कुछ  बाल काटे जाने से दहशत फैल गई।  
विज्ञापन

जेबी गंज स्थित स्टेशन रोड निवासी गंगाराम की 26 वर्षीय पत्नी शंकरी देवी गुरुवार की रात तीन बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी। उसकी पति और अन्य दो बच्चे छत पर सो रहे थे। महिला का कहना है कि रात लगभग 11 बजे उसे कैंची चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे वह उठ गई। छत पर सो रहे पति को पुकारा और पूरी बात बताई, लेकिन चारो तरफ कुछ भी न देख फिर सो गए। सुबह उठी तो जूड़ा खोलकर देखने पर चोटी के कुछ बाल कटे मिले। महिला का कहना है कि वह दुपट्टा बांध कर सोई थी, लेकिन दुपट्टा खुला मिला। जेबीगंज के चौकी प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस को कोई सूचना नहीं है। फिलहाल यह मामला अफवाह मात्र है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफ़वाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर जेबीगंज के प्रधान प्रतिनिधि आशीष गुप्ता का कहना है कि परिवार काफी भयभीत है। हकीकत तो जांच के बाद ही पता चलेगी है, फिलहाल महिला के बाल कटे हैं।
 
जिसने सुना वही पहुंच गया देखने
शंकरी देवी की चोटी के बाल कटने खबर इलाके भर में फैल गई, जिसने भी सुना वही शंकरी देवी को देखने पहुंच गया। शंकरी देवी के घर के बाहर काफी भीड़ लगी रही। वहीं गांव वाले इस घटना से हतप्रभ हैं। वह कहते हैं कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, लेकिन बाल कटे तो हैं।
विज्ञापन

 
लखीमपुर में भी कटी महिला की चुटिया
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में भी एक महिला की चोटिया कटने का मामला सामने आया है। बताते हैं कि महिला शाम को अपने घर के गेट पर खड़ी थी, इसी बीच उसकी चोटी कट गई। चोटी कटने की सूचना पर महिला के घर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि परिवार के लोग चोटी कटने के बावत कुछ कहने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed