फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pīpri heap in stealing millions

पिपरिया डीह में लाखों की चोरी

Mon, 09 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 09 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pīpri heap in stealing millions
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर, पुलिस को जानकारी दी
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया डीह में सिकंद्राबाद रोड के किनारे बने एक घर में चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर 1.25 लाख की नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी कर लिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
सिकंद्राबाद रोड पर नगर से सटे गांव पिपरिया डीह झाला निवासी सुरेंद्र सिंह के घर में चोर 8/9 मई की रात खिड़की की ग्रिल काटकर घुस गए। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह और उनके भाई नरेंद्र सिंह अपने पूरे परिवार सहित रविवार रात को गर्मी होने के कारण छत पर सोए थे।  रात में तीन बजे जब उनकी पत्नी सुषमा सिंह छत से नीचे आयीं तो घर का पूर्व और पश्चिम के दोनों दरवाजे खुले देखकर सन्न रह गईं और उन्होंने शोर मचाकर सभी को जगाया। जब वह अपने भाई और बच्चों सहित नीचे आए तो देखा घर के पिछवाड़े की खिड़की की ग्रिल कटी थी और दोनों कमरे भी खुले थे। जब उन्होंने कमरों के अंदर जाकर देखा तो अंदर सेफ टूटी थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि सेफ में रखे 1.25 लाख रुपये नकद नदारद थे। उनकी पत्नी सुषमा ने बताया कि पांच सोने की अंगूठी, दो नाक के फूल, चार जोड़ी चांदी की पायल, 15 चांदी के सिक्के, एक चेन, एक मंगलसूत्र और तीन पैंडिल की माला चोरों ने चुरा लीं। नानक चौकी इंचार्ज बीपी यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

--
बेखौफ होकर चोरी को दिया अंजाम
पिपरिया डीह में दिन रात व्यस्त रहने वाली सिकंद्राबाद रोड पर बनी सुरेंद्र सिंह के मकान में चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया। सुरेंद्र ने बताया कि चोरों ने घटना के दौरान फ्रिज में रखी पानी की बोतलें खाली कर दीं। खिड़की की ग्रिल काटते समय उसी जगह पर पान पुड़िया खाकर थूका। वहीं पास में चोरों ने लघुशंका भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस गश्त न लगने से चोर बेखौफ
सुरेंद्र और उनके भाई नरेंद्र सिंह के साथ ग्रामीणों में पुलिस गश्त न होने से रोष है। उनका आरोप है कि पुलिस गश्त न होने से चोर बेखौफ हैं, जिन्होंने व्यस्त सिकंद्राबाद रोड पर बने मकान को निशाना बनाया है।

--
इससे पहले भी गांव में हो चुकी हैं घटना
पिपरिया डीह निवासी सतीश सिंह के घर में एक साल पूर्व भी इसी तरह चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था, जिसमें नकदी, जेवर सहित लाखों का सामान चोरी हुआ था। पुलिस की निष्क्रियता के चलते बेखौफ चोरों ने गांव में पुन: घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed