फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Outdoors teenager manipulated, torn clothes

सड़क पर किशोरी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

Mon, 08 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी। Updated Mon, 08 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Outdoors teenager manipulated, torn clothes
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 
विज्ञापन

- डर की वजह छात्रा नहीं जा रही कॉलेज

चार दिन पहले स्कूल से घर वापस जा रही एक 15 वर्षीय छात्रा को गांव धमौला निवासी इरफान ने बाइक लगाकर रोक लिया और बीच सड़क पर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि छात्रा के कपड़े भी फाड़ डाले। रविवार को तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री एक इंटक कॉलेज में पढ़ती है। चार अगस्त को पुत्री अपनी सहेलियों के साथ छुट्टी होने पर घर आ रही थी। किला मैदान में गांव धमौला के इरफान ने बीच सड़क पर बाइक लगाकर उसकी पुत्री को रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर पुत्री के कपड़े फाड़ डाले। यह देखकर सहेलियां भाग गई। कुछ राहगीरों ने हिम्मत करके उसकी पुत्री को बचाया। पुत्री जब घर पहुंची तो उसके फटे कपड़े देखकर परिवार के लोग के हतप्रभ रह गए। पीड़िता ने अपने माता पिता को आपबीती बताई। आरोपी के दबंग किस्म के होने के कारण पीड़ित परिवार थाने नहीं पहुंच सका। रविवार को मोहल्ले के लोगों के सहयोग से वह थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना एसआई भगौती प्रसाद यादव को सौंपी है। लड़की के पिता का कहना है कि उसकी बिटिया डर के कारण स्कूल नहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed