फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   one women died in suspicious situation

संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Wed, 27 Jan 2016 08:03 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 27 Jan 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
one women died in suspicious situation
शहर के मोहल्ला राजगढ़ निवासी सुरेंद्र रस्तोगी की 19 वर्षीय पुत्री प्रिंसी अपनी बीमार मां की देखभाल के बाद बुधवार की दोपहर घर के बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर बाद भी बाथरूम का दरवाजा न खुलता देख घरवालों को कुछ आशंका हुई। घरवालों ने बाथरूम का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देखकर सभी आवाक रह गए। युवती फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिवार वाले फौरन उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां डाक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले शव को घर ले आए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। त्योहार के दिन परिवार में मातम छा गया। वजह जो भी हो युवती की मौत के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है। युवती शहर के वाईडी कालेज में बीएससी की छात्रा थी। वहीं, मृतका के पिता का समीप ही मेडिकल स्टोर है। शहर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed