फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One's death, one scorching by coming in the grip of current

करंट की चपेट में आने से एक की मौत, एक झुलसा

Sun, 26 Mar 2017 11:42 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Sun, 26 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


ट्रक से मौरंग उतारते समय हुआ हादसा
अस्पताल में लगी रही भीड़

 पलिया-संपूर्णानगर रोड पर ट्रक से मौरंग उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि ट्रक कंडक्टर बुरी तरह से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया है।

पलिया-संपूर्णानगर रोड पर महंगापुर के आसपास किसी के यहां ट्रक से मौरंग आई थी। ट्रक कंडक्टर पीलीभीत जिला के अमरिया निवासी जसीम का 22 वर्षीय पुत्र करीम तथा शाहजहांपुर जिला के खुटार के ग्राम कुइंया निवासी सुरेश रैदास का 28 वर्षीय पुत्र गुड्डू रैदास मजदूरी कर मौरंग उतार रहा था। इस दौरान मौरंग उतारते समय अचानक से ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में दोनों आ गए। जिसमें मजदूर गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक कंडक्टर करीम बुरी तरह से झुलस गया। जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया है। मामले की जानकारी होने पर काफी संख्या में भीड़ अस्पताल में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed