फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One arrested for robbing purse, two absconding

पर्स लूटने के आरोप में एक गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 28 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 28 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
One arrested for robbing purse, two absconding
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
    कई महीनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बने थे लुटेरे       
विज्ञापन

काफी लंबे समय से सिर दर्द बने पर्स लूटने वाले गिरोह का सदर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने लूटे गए पर्स, दो मोबाइल और नगदी बरामद करने का दावा कर घटनाओं में प्रयुक्त होने वाली अपाची बाइक व एक अन्य बाइक कब्जे में लिया है।      

शहर में आए दिन पर्स छिनैती की घटनाएं होती थीं। अपाची बाइक सवार तीन युवक खासतौर पर डीसी रोड और विकास भवन रोड पर महिलाओं की पर्स लूटकर भाग जाते थे। इन लुटेरों से परेशान पुलिस ने डीसी रोड और विकास भवन रोड पर सुरक्षा बढ़ाई थी और प्वाइंट निर्धारित कर पुलिस भी लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद भी लुटेरों ने एक माह में चार घटनाओं को अंजाम दे दिया था। सदर कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस कई दिनों से लुटेरों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कचहरी गेट के पास थाना मोहम्मदी के गांव पोखनापुर निवासी नितिन मिश्रा को अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी एक बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से अलग-अलग दिनों में तीन महिलाओं से लूटी गई पर्स में से दो मोबाइल और एक पर्स, सात सौ रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस फरार आरोपियों थाना फरधान के गांव कुशभरिया (रुकनापुर) निवासी अभय शुक्ला उर्फ  बजरंगी और थाना खीरी के गांव इब्राहीमपुर निवासी दीपक कुमार पांडेय उर्फ बद्दल की तलाश कर रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed