{"_id":"58bc05f94f1c1b9069e7e595","slug":"one-and-a-half-acres-of-land-in-rivalry-guards-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ बीघा जमीन के लिए चौकीदार की जान ली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ बीघा जमीन के लिए चौकीदार की जान ली
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अधेड़ को पुत्र और छोटे भाई ने मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज, दोनों फरार
- गोला रोड पर उदयपुर में स्थित एक बंद आरा मशीन में था चौकीदार
- दूसरी पत्नी और बेटी के साथ मशीन परिसर में रहता था इंद्रपाल
शहर के गोला रोड पर उदयपुर में स्थित एक बंद पड़ी आरा मशीन पर चौकीदारी करने वाले थाना फरधान के गांव मऊ दाउद निवासी अधेड़ की उसके कमरे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी, एएसपी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। हत्या के पीछे डेढ़ बीघा जमीन को लेकर रंजिश का मामला सामने आया है। मृतका की पत्नी नेेेे अपने देवर और गांव में रह रही मृतक की पहली पत्नी के पुत्र सुनील के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
थाना फरधान के गांव मऊ दाउदपुर निवासी इंद्रपाल (43) गोला रोड पर स्थित आरके अग्रवाल की कई साल से बंद पड़ी आरा मशीन पर चौकीदार था। उसकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी लौंग श्री गांव में अपने इकलौते पुत्र सुनील के साथ रहती है, जबकि इंद्रपाल आरा मशीन पर स्थित एक कमरे में दूसरी पत्नी शर्मा देवी और पुत्री अनीता के साथ रहता है। पत्नी शर्मा देवी ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे वह सामान लेने बाजार गईं थीं। घर पर पुत्री अनीता और पति इंद्रपाल थे। अनीता टीवी देख रही थी, जबकि उसके पति घर के बाहर बैठे थे। इसी बीच पहली पत्नी के पुत्र सुनील और उसके पति के छोटे भाई नरेंद्र ने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज पर जब अनीता बाहर निकली तो उसने दोनों आरोपियों को भागते हुए देख लिया। दिनदहाड़े हत्या होने की खबर से सनसनी फैल गई।
सूचना पर एसपी मनोज कुमार झा, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर सुनील और नरेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुत्र और भाई ने पहले भी पिटाई कर तोड़े थे पैर
चौकीदार इंद्रपाल की हत्या में जमीन को लेकर दूसरी पत्नी के पुत्र और छोटे भाई नरेंद्र के बीच उपजी रंजिश सामने आई है। इंद्रपाल तीन भाई हैं। इंद्रपाल के साथ रहने वाली पत्नी शर्मा देवी ने बताया कि पति के हिस्से में पांच बीघा जमीन थी, जिसमें से पति ने कई साल पहले साढ़े तीन बीघा जमीन उसके यानी शर्मा देवी के नाम दर्ज करा दी थी। डेढ़ बीघा जमीन भी वह उसके (शर्मा देवी) नाम कराना चाहते थे। जिसका गांव में रह रही दूसरी पत्नी लौंगश्री और देवर नरेंद्र ने विरोध किया था। इसी के चलते छह महीने पहले भी उसके पति की गांव मऊ दाउदपुर में सुनील और देवर नरेंद्र ने जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे पति के पैर टूट गए थे, जिसकी रिपोर्ट भी थाना फरधान में दर्ज कराई गई थी। डेढ़ बीघा जमीन को लेकर उपजी रंजिश के चलते उसके पति की दोनों आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
डेढ़ बीघा जमीन को लेकर आरोपियों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में पहली पत्नी के पुत्र ने चाचा के साथ मिलकर अपने पिता इंद्रपाल की गोली मारकर हत्या की है। दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी