फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old woman killed in the delayed treatment

इलाज में देरी से हुई वृद्धा की मौत

Sat, 21 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं।
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं। Updated Sat, 21 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Old woman killed in the delayed treatment
चिकित्सक
मझगईं में भीषण गंदगी, संक्रामक रोगों का प्रकोप
विज्ञापन

इलाके में पड़ रही गर्मी और भीषण गंदगी से संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार की रात डायरिया पीड़ित वृद्धा को पीएचसी ले जाया गया, लेकिन यहां स्टाफ न मिलने के कारण इलाज में देरी हुई। एक निजी डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। 
कस्बा निवासी महेश शर्मा ने बताया उनकी 60 वर्षीय मां सुमित्रा देवी को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उल्टी और दस्त शुरू हो गए। कस्बे की पीएचसी में किसी चिकित्सक के न होने पर मजबूरन एक प्राइवेट चिकित्सक बुलाया  गया। डॉक्टर ने डायरिया होने की बात बताई। इसके बाद चिकित्सक ने जैसे ही ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने की तैयारी की उससे पहले ही  महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के शिक्षक पुत्र महेश शर्मा और परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल  हो गया। मालूम हो कि इससे पांच दिन पूर्व इसी तरह बेला निवासी रामआसरे की भी मौत हो चुकी है।  ग्रामीणों का कहना है कि इलाके के गांव की सफाई न होना और कई सालों से दवा का  छिड़काव न होने से संक्रामक रोगों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन

फार्मेसिस्ट के सहारे है पीएचसी
कसबे की पीएचसी में कोई डॉक्टर नहीं है। यहां फार्मेसिस्ट जेके पटेल जब लखीमपुर से आते हैं तो मरीजों को दवाएं देते है। ग्रामीण विनोद कुमार, वेदप्रकाश, मुमताज खां, आफताब खां, शहीदूल खां, विकास, विनय कुमार, दिनेश आदि ने कहा कि कस्बे की पीएचसी में किसी चिकित्सक के न होने से मरीजों को  प्राथमिक उपचार नहीं मिल पा रहा है और दवा आदि का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed