फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Occupied possession of tubewell reserve land

नलकूप विभाग की आरक्षित भूमि पर दबंगों का कब्जा

Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बांकेगंज
अमर उजाला ब्यूरो/ बांकेगंज Updated Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Occupied possession of tubewell reserve land
अपराध - फोटो : अमर उजाला
नलकूप विभाग की आरक्षित भूमि पर दबंगों का कब्जा
विज्ञापन

47 साल पहले ट्यूबवेल-नाली के लिए आरक्षित हुई थी जमीन
चकबंदी अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीन दर्ज कराई अपने नाम

ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 में 45 साल पहले हुई चकबंदी के दौरान नलकूप विभाग के लिए लगभग 16 एकड़ जमीन आरक्षित की गई भूमि पर दबंगों का कब्जा अब भी बरकरार है। यही नहीं चार दबंगों ने तो चकबंदी अभिलेखों में हेरा-फेरी कराकर इस सार्वजनिक भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया और संक्रमणीय भूमिधर बन बैठे। इसका खुलासा अब दोबारा हुई चकबंदी में हुआ।

ग्राम पंचायत ग्रंट 10 में पुराने गाटा संख्या 1832 मि 068 एयर और 1834 /3- 0045 एयर पर कुछ लोग अवैध रूप से काबिज थे। चकबंदी के दौरान इसका गाटा संख्या बदलकर 1438 / 0045 और 1458 / मि 68 हो गया, लेकिन इस पर पहले से ही काबिज लोगों ने ही अपना कब्जा कायम रखा। जबकि 1970 में हुई चकबंदी में यह 16 एकड़ भूमि नलकूप विभाग के लिए चकबंदी अभिलेखों में ट्यूबवेल-नाली के लिए आरक्षित की गई थी। नलकूप विभाग ने इस आरक्षित भूमि की 45 वर्षों से कोई सुधि नहीं ली। इस बीच पहले से काबिज श्याम सिंह यादव सहित तीन अन्य लोगों ने चकबंदी अभिलेखों में हेरा-फेरी कराकर सार्वजनिक भूमि अपने नाम दर्ज करा ली। अब जब यहां हाल ही में दोबारा चकबंदी हुई तो यह घोटाला सामने आया। इलाके के कुछ जागरूक लोग अनिल यादव, रतन सिंह, डॉ चंद्र भाल यादव, वीर सिंह, दिनेश कुमार, रमेश, विमलेश, राजपाल आदि ने जनहित में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, चकबंदी आयुक्त, डीएम, एसओसी सहित सीओ चकबंदी (अभिलेख) को रजिस्टर्ड प्रार्थना भेजकर मामले की जांच कराने और आरक्षित भूमि नलकू्प विभाग को सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन

--
वर्जन....
मामला संज्ञान में आया है। संबधित अधिकारियों को त्वरित न्याय के लिए प्रशासनिक आदेश जारी किए जाएंगे। 
-उमेश नरायन पांडे, एडीएम, खीरी
--
मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
-आरएस सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed