फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NRI's school of robbery mastermind arrested

एनआरआई के स्कूल में डकैती का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2016 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 19 Jan 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
NRI's school of robbery mastermind arrested
सदर कोतवाली क्षेत्र में भंसड़िया गांव के निकट निर्माणाधीन सत्यराम गर्ल्स हाईस्कूल में करीब ढाई माह पूर्व हुई डकैती के मामले का खुलासा होने के बाद से फरार चल रहे मास्टरमाइंड अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस और नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

दो नवंबर की रात को भंसड़िया स्थित निर्माणाधीन सत्यराम गर्ल्स हाईस्कूल में डकैतों ने धावा बोलकर संस्था की ट्रस्टी एवं एनआरआई शोभना नंदी और उनकी महिला रिश्तेदार की पिटाई कर दी थी। लूटपाट करते हुए करते हुए करीब 90 हजार रुपये और जेवर लूट लिए थे। मामला एनआरआई से जुड़ा होने के कारण गृह मंत्रालय के सक्रिय होने पर डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे, जिसमें तत्कालीन कोतवाल, चौकी इंचार्ज और सिपाही को सस्पेंड किया गया था। इस मामले की जांच कर रहे एलआरपी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने बताया कि पूर्व में खुलासा कर तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे, लेकिन मास्टरमाइंड अभियुक्त अवधेश उर्फ कुन्ना निवासी भंसड़िया फरार चल रहा था। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त अवधेश उर्फ कुन्ना को गोला रोड स्थित सिद्धबाबा के स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जल्द ही उसका चालान भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed