{"_id":"592c2ca74f1c1b824abdb6f3","slug":"not-in-the-district-looted-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं थम रहा लूट-चोरियों का सिलसिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में नहीं थम रहा लूट-चोरियों का सिलसिला
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला में पांच, मोहम्मदी में तीन और फरधान के एक घर में चोरी
पसगवां के दो गांवों के दो घरों में हुई लूटपाट
जिले में लूट और चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भीरा, निघासन और मैगलगंज में हुई चोरियों के लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे कि चोरों ने गोला गोकर्णनाथ के पांच, कोतवाली मोहम्मदी के तीन और फरधान के एक घर से लाखों का सामान पार कर दिया। पसगवां के दो घरों में बदमाशों ने लूटपाट की। लगातार हो रहीं चोरियों से लोगों में दहशत व्याप्त है। पसगवां पुलिस ने लूट की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अन्य किसी वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
बेरिहातारन में एक घर से लाखों की चोरी
फरधान। गांव बेरिहातारन निवासी अर्जुन प्रसाद ने बताया रविवार की रात खाना खाने के बाद करीब 10 बजे वह और परिवार के लोग मेन दरवाजे की कुंडी लगाने के बाद छत पर सोने चले गए। जीने की कुंडी भी बाहर से लगा दी। रात में किसी समय चोर घर के अंदर घुस आए और एक कमरे में रखी सेफ का लॉकर तोड़कर उसमें रखे तीन सौ रुपये नगद, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, मांग झाला, मांगबेदी, दो माला, सोई-धागा, सोने की अंगूठी, नाक के फूल, तीन जोड़ी पायल, बिछिया, एक नग सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए और फरार हो गए। अर्जुन प्रसाद का अनुमान है चोरों का एक सदस्य रात 10 बजे से पहले ही घर में घुसकर कहीं छिप कर बैठ गया और रात में सदर दरवाजे की कुंडी खोलकर साथी चोरों को अंदर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। उनकी आशंका को इस बात से बल मिलता है कि जीने के दरवाजे बाहर की ओर से वैसे ही बंद थे जैसे सोने से पहले बंद किया था। घर में न ही नकब लगी और न ही सदर दरवाजे की कुंडी काटी गई। फिलहाल मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।
शंकरपुर राजा के तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया
मोहम्मदी। गांव शंकरपुर राजा के शिव कुमार, महेशपाल और अखिलेश शुक्ला के घरों पर चोरों ने धावा बोला और नगदी-जेवर समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि चोरी की छुटपुट वारदातें हुई हैं। बतादें कि 22 मई को बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे वृद्ध की साइकिल में टंगे झोले से उचक्कों ने 11 हजार रुपये पार कर दिए थे। 25 मई को गांव बहादुरनगर में दो घरों से चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
बदमाशों ने दो घरों में की लूटपाट
असलहों के बल पर घर वालों को बनाया बंधक
जंगबहादुरगंज। कोतवाली पसगवां के ग्राम जीराबोझी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि रविवार की रात वह दरवाजे के बाहर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर बंधक बना लिया और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी धी। इसके बाद आवाज लगवाकर दरवाजा खुलवाया और घर के अंदर दखिल हो गए। परिवार वालों को भी असलहों के बल पर बंधक बनाकर दस हजार रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये के जेवर लूट ले गए। दूसरी घटना ग्राम सिकटारा में हुई। गृहस्वामी रामसिंह की मां घर के बाहर शौच को गईं थी। इसी दौरान चार बदमाश घर में दाखिल हुए। गृहस्वामी को बंधक बनाकर 8 हजार रुपये और जेवर लूट ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि बदमाश लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति ले गए । दोनों गांवों में लूट की घटनाएं 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पुलिस ने घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लूट की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत फैल गई है
पांच घरों में हुई चोरी से थर्राए लोग
नगदी-समेत लाखों का माल ले गए चोर
गोला गोकर्णनाथ। नगर की अर्जुननगर कॉलोनी निवासी साबिर अली का परिवार रुड़की में रहता है। 27 मई को वह अपने पुत्र को पैनकार्ड देने रुड़की गया था। घर में ताला लगा था। रविवार की रात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़ दिया। चोरी की जानकारी पड़ोसियों ने दी। जब वह वापस आया तब पता चला कि चोर सोने- चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। इसी रात चोरों ने मुस्ताक के घर से पांच हजार रुपया नकद और जेवरात चोरी किए। पड़ोसी मनोज राठौर, डॉ नजमुद्दीन, शाबिर मिस्त्री के यहां भी चोरों ने नकदी, जेवर, कपड़े आदि चुरा ले गए। एक ही रात पांच घरों में हुई चोरियों से मोहल्ले वाले दहशत में हैं। सभी घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।