फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not disclose theft Happened on anger , jam imposed

चोरी का खुलासा नहीं होने पर फूटा गुस्सा, जाम लगाया

Tue, 13 Jan 2015 06:21 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Tue, 13 Jan 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
Not disclose theft Happened on anger , jam imposed
कस्बे के एक व्यापारी के यहां 20 दिसंबर को हुई पांच लाख की चोरी का अब तक खुलासा न किए जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर चौकी को घेर लिया और रास्ता भी जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ ने दो दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए और आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारी कमलेश गुप्ता 20 दिसंबर को सपरिवार अलीगंज गए थे। इधर चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी का लाकर तोड़ दिया और भीतर रखा जेवर, कैमरा, कपड़े और 20 हजार की नगदी सहित करीब पांच लाख का माल पार दिया। जब गुप्ता परिवार 22 दिसंबर को घर वापस आया तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पलिया थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। कई दिन गुजर जाने के बाद भी चोरी का खुलासा न हुआ तो व्यापारियों और आम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मंगलवार को दुकानें बंद कर मझगईं पुलिस चौकी का घेराव किया और वहीं पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर धरना देते हुए जाम भी लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ राजकुमार यादव ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर दो दिन का समय मांगा और आश्वासन दिया कि दो दिन में चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा तब जाकर लोग माने। जाम सुबह 10 से 11 बजे तक रहा और इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता विकास गुप्ता, कमलेश गुप्ता, रामआसरे गुप्ता, लाल मोहम्मद, श्रवण कुमार, अटल, अन्नूलाल, रामकुमार, अनुपम गुप्ता, अनिल गुप्ता, धनपाल राणा, श्यामकिशोर, राहुल मिश्रा, दिनेश दीक्षित सहित तमाम व्यापारी और आम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed