फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   North Kheri wild elephant Bodies found in division

जंगली हाथी का नार्थ खीरी डिवीजन में मिला शव

Wed, 23 Dec 2015 11:51 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Wed, 23 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
North Kheri wild elephant Bodies found in division
नार्थ खीरी फारेस्ट डिवीजन की मकनपुर बीट में एक जंगली हाथी का शव पड़ा मिला है। उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। महकमा उसकी मौत के कारणों को नहीं बता पा रहा है। अब तीन चिकित्सकों का पैनल उसका पोस्टमार्टम करेगा तभी उसकी मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

बिलहिया चंबरबोझ के काफी आगे एक नाले के पार जंगली हाथी का शव पड़ा देखा गया तो इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दोपहर करीब दो बजे वन  विभाग को दी। जानकारी होते ही डीएफओ मनोज शुक्ला, बीट के हरेंद्र कुमार पांडे, वन दरोगा विजेंद्र सिंह, एसडीओ अशोक कुमार समेत तमाम वनकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां जाकर जांच की। इसमें हाथी के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाए गए। वनाधिकारी उसकी मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं जान सकें हैं। उसका बृहस्पतिवार को तीन चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन

डीएफओ नार्थ-खीरी डिवीजन मनोज शुक्ला ने बताया कि हाथी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों का पैनल बृहस्पतिवार को करेगा और इसके बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed