{"_id":"0d747c22bfa3297ed69bf9cfd85e0959","slug":"no-unclaimed-bodies-could-funeral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस शवों का नहीं हो सका अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस शवों का नहीं हो सका अंतिम संस्कार
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 25 Jun 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से खराब हो रहे दो लावारिस शवों का पांचवें दिन पोस्टमार्टम तो हो गया, लेकिन उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका। श्मशान घाट तक ले जाने वाले निजी कर्मियों ने बृहस्पतिवार को भी शवों को ले जाने से इंकार कर दिया और डीएम को ज्ञापन देकर अपनी मांगें बताईं।
पांच दिन पहले शहर के एक टैक्सी स्टैंड पर काम करने वाले अधेड़ की मौत हो गई थी, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। वहीं धौैरहरा क्षेत्र में मिले एक लावारिस शव की मोर्चरी में रखे जाने की मियाद बुधवार को पूरी हो गई थी। इस पर 72 घंटे मोर्चरी में पूरे हो जाने पर दोनों शवों को किसी तरह पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाया गया था। यहां दोनों लावारिस शवों की खराब स्थिति के कारण निजी कर्मियों के उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से इनकार करने पर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम नहीं किया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कमरुद्दीन और भल्लर ने शवों को ले जाने से मना कर दिया। इस पर शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद सीएमएस डॉ. वीके साहू ने शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी कोतवाली पुलिस के जिम्मे कर दी है। शाम तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।
इधर, डीएम को दिए ज्ञापन में कमरुद्दीन और भल्लर ने नौकरी के अलावा चौपहिया वाहन दिलाने की मांग की है।
सीएमएस डॉ. वीके साहू ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अब अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी पुलिस की है। इस बावत उन्हें सूचना कर दी गई है।