फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine -year-old boy 's body wells Recovered from the murder suspect

नौ वर्षीय बालक का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

Sat, 05 Dec 2015 07:25 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Sat, 05 Dec 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
Nine -year-old boy 's body wells Recovered from the murder suspect
खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव देवरिया महोला में शुक्रवार की शाम को सामान लेने के दुकान गए एक नौ वर्षीय बालक का शव गांव में ही स्थित एक कुएं से बरामद हुआ हैै। परिवार वालों ने उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिसकी रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देवरिया महोला निवासी सुनील शुक्ला का नौ वर्षीय पुत्र सिद्धांत शुक्ला गांव के ही बालाजी विद्या मंदिर में कक्षा तीन का छात्र था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे सिद्धांत कुुछ सामान लेने के लिए अपने घर से दुकान जाने के लिए निकला था। काफी देर तक उसके न लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई, तो उन्होंने बालक की तलाश शुरू की। परिवार वालों की मदद के लिए ग्रामीण भी आगे आए और बालक की खोजबीन में मदद की, कुुछ ग्रामीणों ने कुएं में बालक की चप्पलें पड़ी देखीं। बालक के पिता और परिवार वालों ने चप्पलों को पहचान लिया, लेकिन शव ऊपर दिखाई नहीं दे रहा था। लिहाजा पुलिस को सूचना देकर गोताखोर की मदद से बालक को बाहर निकाला गया, जो बेसुध हो चुुका था। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले बालक के शव को लेकर घर पहुंचे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए खीरी पुलिस को सूचना दी। मृत बालक के परिवारिक सदस्य विमलेश शुक्ला ने बताया कि बालक के चेहरे पर खरोंच और गले में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

परिवार ने रंजिश से किया इंकार, पुलिस ने बताया हादसा
मृतक बालक के घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर कुआं स्थित है, जिधर कोई रास्ता भी नहीं है। ऐसे में सवाल यह भी है कि बालक उधर कैैसे पहुंचा। वहीं परिवार वालों ने अभी किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है। खीरी एसओ महेंद्र सचान ने इसे महज हादसा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक के शरीर में नहीं मिला कुएं का पानी
परिवार वालों के मुताबिक कुएं का पानी लोग प्रयोग नहीं करते हैैं, जिससे उसमें काफी कूड़ा-करकट भी पड़ा था। पोस्टमार्टम के करने वाले चिकित्सक ने बताया हैै कि बालक के शरीर में कुएं का पानी नहीं गया, जिससे डूबकर मौत की संभावना नहीं है। उधर, एसओ महेंद्र सचान ने कहा कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed