फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine percent increase in road accidents

सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या नौ फीसदी बढ़ी

Sat, 06 Jan 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Jan 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Nine percent increase in road accidents
lecture on road safety

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में अपर परिवहन आयुक्त गंगाफल ने पिछले दो वर्षों की अपेक्षा वर्ष 2017 में सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की संख्या नौ फीसदी बढ़ने पर चिंता जताई। कहा कि उत्तर प्रदेश वाहनों की संख्या, जनसंख्या घनत्व और जनसंख्या के मामले में अन्य राज्यों की अपेक्षा में बड़ा है, इसलिए दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में कमी लाना चुनौती से कम नहीं है। बोले, यातायात के नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। विलोबी मेमोरियल ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में वाहन चालकों, वाहन स्वामियों और प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों को आमंत्रित किया गया, जिसमें एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एआरटीओ प्रवर्तन प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। एक विद्यालय के प्रबंधक एसएम शुक्ला ने सड़क किनारे स्थित विद्यालयों के आसपास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग रखी, जिस पर पीडब्ल्यूडी के प्रतिनिधि ने स्पीड ब्रेकर पर रोक लगाए जाने का हवाला देते हुए रंबल स्ट्रिप बनाने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में नेत्र सर्जन डॉ चक्रवर्ती ने 25 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया, जिसमें चार चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई। सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों की योजना प्रस्तुत की गई। इस मौके पर मोटर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन वाजपेयी समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed