फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New revelation in the case of the murder of teenager

किशोरी की हत्या के मामले में नया खुलासा

Tue, 27 Oct 2015 10:49 PM IST
उचौलिया
उचौलिया Updated Tue, 27 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
New revelation in the case of the murder of teenager
मर्डर जैसे संगीन मामले में पसगवां पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आ गई  है, जिसमें दो निर्दोष चालक और हेल्पर को जेल भेजकर पुलिस ने अपनी आंखें बंद कर ली थीं। असल मुल्जिमों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास भी नहीं कर रही  थी। अमर उजाला ने 19 अक्तूबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। इसके बाद पसगवां पुलिस ने पीड़ित परिवार वालों  से बातचीत कर नए सिरे से विवेचना प्रारंभ की। मंगलवार को किशोरी मर्डर केस  में पुलिस ने उचौलिया कस्बा निवासी युवक समेत दो लोगों का चालान भेजा है।  जबकि इस घटना का मास्टरमाइंड अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक रेप में असफल रहने पर तीनों ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी थी। वहीं इसी मामले में पूर्व में जेल भेजे गए दोनों आरोपियों के विवेचना के दौरान निर्दोष साबित होने की रिपोर्ट कोर्ट भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 10 अक्तूबर को कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी की खेत में हत्या कर दी गई थी और शव को आधा किमी दूर खेत में डाला गया था। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन संदेह के आधार पर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए एक डीसीएम के हरदोई जिले के निवासी चालक और हेल्पर को हत्या का आरोपी बनाते हुए चालान भेज दिया था। परिवार वालों द्वारा शक जताने के बाद पुलिस ने कस्बा निवासी अफसर अली उर्फ आफीसर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने गांव सरैंया इब्राहिमपुर निवासी इरफान को हिरासत लेकर पूछताछ की। दोनों ने पूछताछ में किशोरी की हत्या में पुलिस को एक और साथी गांव कठिघरा निवासी लईक का नाम बताया, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। एसओ पसगवां अनिल शाही ने बताया कि उचौलिया निवासी अफसर की इरफान और लईक से दोस्ती थी। घटना वाले दिन जब किशोरी घास काटने गई, तो वह तीनों किशोरी के पीछे-पीछे खेत में पहुंच गए। वहां पर तीनों ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। किशोरी द्वारा विरोध करने पर तीनों ने मिलकर घास काटने वाली दरांती से उसका गला रेत दिया। इसके बाद मामले को छिपाने के लिए उसकी लाश को करीब आधा किमी दूर गन्ने के खेत में छिपा दिया। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक अफसर और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसओ ने बताया कि इस मामले में पहले जेल भेेजे जा चुके दोनों अभियुक्त विवेचना में निर्दोष पाए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट कोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

तीनों हत्यारोपी शादीशुदा
किशोरी मर्डर केस के खुलासे में आरोपी बनाए गए तीनों युवक शादीशुदा हैं। अफसर अली की शादी करीब एक साल पूर्व हुई। जबकि अन्य आरोपियों की शादी काफी पहले हो चुकी है, जिसमें लईक के दो बच्चे भी हैं। लेकिन हवस के चलते तीनों युवकों ने किशोरी के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश  की और विरोध करने पर तीनों ने उसकी हत्या कर दी। कस्बा निवासी अफसर अली पीड़ित परिवार का पड़ोसी है। जबकि सरैंया निवासी इरफान की कस्बा के मजरा रूरा में ससुराल है। तीसरे अभियुक्त और घटना के  मास्टरमाइंड लईक की ससुराल गांव कठिघरा में है। कोई पुत्र न होने पर उसके ससुर ने उसे अपने पास रख लिया था। उसकी दो बेटियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed