फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Elderly woman beaten to death amid dispute between two brothers over tree

Rewari News: दो भाइयों में पेड़ काटने को लेकर विवाद, बुजुर्ग महिला की पीट पीट कर हत्या

Wed, 23 Sep 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman beaten to death amid dispute between two brothers over tree
धारूहेड़ा। गांव अलावलपुर की ढाणी में मंगलवार दोपहर पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरवण देवी के साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रेवाड़ी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लीलूराम और खेमचंद सगे भाई हैं। लीलूराम गांव अलावलपुर में रहता है, जबकि खेमचंद का परिवार राजस्थान के सीथल में रहता है। बताया जा रहा है कि गांव में पेड़ काटने को लेकर दोनों परिवारों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को खेमचंद के बेटे व अन्य सीथल से अलावलपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि घर के बाहर बैठी सरवण देवी के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर लीलूराम और उसका बेटा बाहर आए तो आरोपी मौके से चले गए। मारपीट में घायल सरवण देवी वहीं गिर गईं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस गांव पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी संजीव बल्हारा भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। जांच अधिकारी फूल कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है और निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed