{"_id":"0ee93441f2db1e430c40534785c71906","slug":"nepali-youth-hunt-bypass-jhrkhurani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर नेपाली युवक जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाईपास पर नेपाली युवक जहरखुरानी का शिकार
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 17 Jan 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में काम कर खीरी जिले के रास्ते अपने घर जा रहा नेपाली युवक शहर के बाईपास चौराहे पर जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसका सारा सामान और छह हजार से ज्यादा की नगदी लूट ली गई और पिटाई भी गई। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे नेपाली युवक बदहवासी की हालत में सदर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक के घरवालों को सूचना दी है।
नेपाल देश के जिला अरघाखाची निवासी नारायण सिंह दमई करीब पांच माह पहले पंजाब की एक फैक्ट्री में काम करने गया था। उसके मुताबिक घर जाने के लिए वह 15 जनवरी को रोडवेज बस से शहर के बाईपास पर उतर गया। वहां उसे शीबू नामक एक युवक मिला और दोस्ती करके नारायण सिंह दमई को नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद युवक ने उससे पर्स और बैग में रखा सामान लूट लिया। नारायण के मुताबिक वह दो दिन तक बेसुध घूमता रहा। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे वह किसी तरह सदर कोतवाली पहुंचा और युवक का नाम बताते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि नारायण के बताने पर नेपाल में रह रहे उसके घरवालों को सूचना भेजी गई है। साथ ही आरोपी युवक की भी तलाश की जा रही है।