फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepali

महिला को झांसा देकर हजारों का सामान ले उड़ा नेपाली       

Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
  अमर उजाला ब्यूरो   गौरीफंटा।
  अमर उजाला ब्यूरो   गौरीफंटा। Updated Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nepali
सामान उड़ा ले गया - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने नेपाली एपीएफ, भारतीय पुलिस व एसएसबी से की शिकायत      
विज्ञापन

 बार्डर पर तैनात विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को धता बताकर एक नेपाली नशेड़ी युवक एक नेपाली महिला का हजारों रुपये का सामान उड़ा ले गया, जिसके बाद महिला ने पुलिस, एसएसबी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों से शिकायत की है।       

नेपाल के जिला कैलाली के अतरिया निवासी महिला सीता देवी ने बताया कि वह गौरीफंटा बाजार से खिड़की, दरवाजों के कुंडे और किराना आदि का हजारों रुपये का सामान लेकर आई थी। इस दौरान पुलिस चौकी के आसपास घूम रहा एक नशेड़ी युवक आया और बोला कि आप का सामान ज्यादा है लाओ हम कस्टम के आगे पहुंचा देते हैं। महिला उसके झांसे में आ गई और लगभग 13 हजार रुपये के सामान का थैला उसे पकड़ा दिया, महिला अन्य सामान कस्टम चौकी में चेक कराने लगी। उसी समय उक्त नेपाली युवक बाइक से महिला का सामान लेकर नेपाल के ढोके बाजार की तरफ भागने लगा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। महिला ने नेपाली एपीएफ के साथ भारतीय पुलिस, एसएसबी को इसकी सूचना दी हैै। बता दें कि बार्डर पर कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी अक्सर नेपाली युवक बाइक से फर्राटा भरते हुए निकलते हैं तथा भारतीय सीमा में भी आते हैं। लेकिन सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां उनसे रोककर पूछताछ करना भी मुनासिब नहीं समझती है। जिसके कारण आए दिन ऐसी ही घटनाएं बार्डर पर होती रहती हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed