{"_id":"58c587ff4f1c1b4307dc42d7","slug":"nepalese-floats-checkpost-of-ssb-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर नेपालियों ने एसएसबी की अस्थायी चेकपोस्ट फूंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा पर नेपालियों ने एसएसबी की अस्थायी चेकपोस्ट फूंकी
अमर उजाला ब्यूरो महंगापुर/खजुरिया (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
ssb
- फोटो : amar ujala
भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव में हड़कंप, एसएसबी के जवान पहुंचे तो भाग गए उपद्रवी
नेपाली उपद्रवियों ने शनिवार रात भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 203 और 204 के पास बनी एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की एक अस्थायी चेकपोस्ट फूंक दी। इससे सीमा वाले भारतीय गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में पुलिस और एसएसबी को इसकी सूचना दी। तत्काल वहां एसएसबी के सैकड़ों जवान पहुंच गए। उन्हें देखते ही उपद्रव कर रहे नेपाली भाग निकले। एसएसबी ने यहां जवानों की तैनाती कर दी है।
मालूम हो कि सीमा पर बीते गुरुवार को नोमैंस लैंड पर पुलिया के निर्माण को लेकर बवाल हुआ था। नेपालियों की ओर से पथराव और फायरिंग के बाद एक नेपाली की मौत हो गई थी। नेपाल के कंचनपुर प्रशासन ने अब बसही गांव के आसपास अघोषित कर्फ्यू लगाकर माहौल शांत करा दिया है लेकिन दूसरे इलाकों में स्थिति नियंत्रण में नहीं है। नेपाल के भीतरी हिस्सों में भी तनाव बना हुआ है।
उधर, बसही सीमा से सटी नोमैंस लैंड पर बृहस्पतिवार को कथित गोली लगने से मरे नेपाली युवक गोविंद का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान नेपालियों ने भारत विरोधी नारेबाजी की। वहीं नेपाल का भारी पुलिस बल मौजूद रहा।