फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nascent embryos are Nocte dog

नवजात भ्रूण को नोचते रहे कुत्ते

Fri, 28 Aug 2015 10:57 PM IST
बेहजम
बेहजम Updated Fri, 28 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
ये तस्वीरें जरा भयानक थी, सो दिखाना मुनासिब नही लगा, लेकिन फिर भी बेहजम कस्बे की सड़कों पर सुबह जिसने भी देखा उसकी आंखे शर्म से झुक गईं। शुक्रवार की सुबह अस्पताल के कूड़े के ढेर से एक पॉलीथिन लेकर भाग रहे कुत्ते को जब लोगों ने दौड़ाया तो देखा उसके मुंह में दबी थैली में एक नवजात भ्रूण हैं। काफी देर बाद लोग कुत्ते से भ्रूण को छुड़ा सके। अस्पताल से भ्रूण निकलने की सूचना पर पहुंचे लोग हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों का गुस्सा देखकर भ्रूण का पंचनामा भरा।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बात है, लोगों ने अस्पताल से एक कुत्ते को पॉलीथिन मुंह में दबाकर भागते देखा। लोगों को कुछ अटपटा लगा, इसलिए उन्होंने कुत्ते का पीछा कर उसके कब्जे से पॉलीथिन छुड़वा ली। करीब 20 मिनट से ज्यादा कुत्ते नवजात को नोचते रहे,  कुत्ते भ्रूण को लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर पशु  अस्पताल के सामने छोड़ कर भाग गए। । लोगों का कहना है कि अस्पताल के प्रसव कक्ष के पीछे कूड़े के ढेर से नवजात भ्रूण को कुत्ते उठा कर लाए थे। कुत्ते के भ्रूण नोचने की खबर से लोगों में चर्चा तेज हो गई, मुख्य मार्ग जाम होने की स्थिति में हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की कुछ नर्स इस कृत्य को बढ़ावा दे रही हैं, इसके अलावा कस्बे मे कुछ नर्सिंग ट्रीटमेंट करने वाले डाक्टर हैं, जिससे ये तस्वीरें बन रहीं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बेहजम ने पंचनामा भरकर भ्रूण को मिट्टी मे खोद कर दफन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी बेहजम डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि इस भ्रूण का मेरे अस्पताल से कोई मतलब नही है, कस्बे में कई प्राइवेट डॉक्टर ऐसा कर रहे हैं। वहीं आज के मामले की शिकायत मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed