फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murder of mother

तीन हजार रुपये न देने पर मां को मार डाला

Mon, 15 Dec 2014 07:43 PM IST
धौरहरा/ अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
murder of mother
कोतवाली क्षेत्र के बसंतापुर गांव में रविवार रात करीब दो बजे छोटे पुत्र
विज्ञापन
ने अपनी 60 साल की मां रामा देवी के चेहरे को पहले ईंट से कूचा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने मां से तीन हजार रुपये मांगे थे और न मिलने पर उसने शराब पीकर वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस के मुताबिक बालेश्वर की मौत के बाद उनकी पत्नी रामादेवी और दो पुत्रों विनोद और शिवचंद्र के बीच जमीन का बंटवारा हो गया था। रामादेवी को हिस्से में पांच बीघा जमीन मिली थी। इसके अलावा रामादेवी को अपने मायके से भी पांच बीघा जमीन मिली थी। रामादेवी ने अपने हिस्से की जमीन पर बनवाए गए किसान क्रेडिट कार्ड से पैसा निकाल कर बडे़ पुत्र शिवचंद्र की बेटी की शादी के लिए दे दिया था।
बताते हैं कि छोटा पुत्र विनोद इससे नाराज था और मां से लगातार तीन हजार रुपये मांग कर रहा था। पैसा न मिलने पर रविवार रात विनोद शराब पीकर घर पहुंचा और पहले कमरे में सो रही मां का चेहर्रा इंट से कुचला और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार को शिवचंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
खुद ही कबूला गुनाह
धौरहरा। रामादेवी की हत्या के बाद सोमवार को विनोद ने सबके सामने चीख-चीख कर अपना गुनाह कबूल किया। इसके बाद आरोपी के रिश्ते में भाई और पूर्व प्रधान वीरेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों की मदद से विनोद को पकड़ लिया। बड़े पुत्र शिवचंद्र्र की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed