{"_id":"b6c9bcf15ccf91c49359565b0f07d2c5","slug":"murder-hindi-news-76","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति हिरासत में, आलाकत्ल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पति हिरासत में, आलाकत्ल बरामद
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 30 Jul 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि खइंया कोडरी गांव निवासी रवींद्र ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी गुड़िया की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी थी। मृकका का शव उसके ही पिता के मिलपुरवा स्थित खेत में फेंककर पति फरार हो गया था। मृतका के पिता प्रह्लाद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति रवींद्र समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं आरोपी पति घटना के बाद से परिवार समेत फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस ने अभियुक्त रवींद्र को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ देवसिंह यादव ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ कर साक्ष्य संकलित करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन