फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder accused sent to jail

हत्या के आरोपी को जेल भेजा

Tue, 28 Apr 2015 11:54 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Tue, 28 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Murder accused sent to jail
तीन दिन पूर्व लापता बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे के पहाड़ी बाग मोहल्ला स्थित एक प्लाट में चार वर्षीय बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद मिला था। शव कई दिन पुराना होने से दुर्गंध आ रही थी। बच्ची के गले में काली पॉलीथिन कसी थी। बाद में बच्ची की पहचान हुई तो पता चला कि वह तीन दिन से घर से गायब थी। 25 अप्रैल को वह बड़े भाई सुमित के साथ अपने चाचा सुशील विश्वकर्मा के घर आई थी, जहां शाम के समय वह मकान के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गई थी। मृतका के पिता ने इस मामले में आशीष शुक्ला उर्फ  बजरंगी पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रामअवतार यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुराचार, हत्या के अलावा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed