फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mudarpur Khurd's Guddu, found dead in the garden

मूसेपुर खुर्द के गुड्डूू का निकला बाग में मिला शव

Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mudarpur Khurd's Guddu, found dead in the garden
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पिता ने की शिनाख्त, पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप 
विज्ञापन

शहर के गोला रोड पर स्थित एक बाग में रविवार की शाम पड़े मिले शव की शिनाख्त हो गई है। सोमवार को थाना खीरी के गांव मूसेपुर खुर्द निवासी रामलखन ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र 20 वर्षीय गुड्डू के रूप में की है। पिता का कहना है कि शव मिलने से तीन दिन पहले गांव के ही तीन युवक गुड्डू को बुलाकर गांव भंसडिया लाए थे, उसके बाद से उसके पुत्र का पता नहीं चला। उन्होंने तीनों युवकों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

बतादें कि रविवार की शाम करीब पांच बजे गोला रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल के निकट बाग में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। शव पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की सूचना पर गांव मूसेपुर खुर्द निवासी रामलखन परिवार वालों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने पुत्र गुड्डू के रूप में की। मोरचरी पर मौजूद पिता रामलखन ने बताया कि शव मिलने से तीन दिन पहले गांव के ही तीन युवक उसके पुत्र को भंसड़िया चलने की बात कहकर घर से लाए थे। इसके बाद से उसका पुत्र घर वापस नहीं पहुंचा। वह पुत्र की तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुत्र को बुलाकर लाने वाले उसके दोस्तों से पूछा तो वह भी सही जवाब नहीं दे रहे थे। उन्होंने गांव के ही तीन युवक और गांव भंसड़िया के दो युवकों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed