फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother's ladylike Rohit Chita, also with her mother

मां का लाड़ला रोहित चिता पर भी मां के संग इस दुनिया से हुआ बिदा            

Fri, 07 Jul 2017 11:52 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 07 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mother's ladylike Rohit Chita, also with her mother
dead - फोटो : amar ujala
रोहित ने बनाया था मां एवं परिवार के साथ कुछ खुशनुमा लम्हें बिताने का प्लान            
विज्ञापन

क्या खबर थी... आखिरी बार कर रहा है अपनी मां से जिद, कि तुम बिन नहीं जाना मां       

 
ये रोहित ही था कि मां उसकी हर जिद पूरी करती थी, छोटा था तब से और अब दो बच्चों का बाप बन गया तब भी। घर का सबसे बड़ा बेटा राहुल है बहुत ही लाडला था। वो है ना कि जो बड़ा होता है वह बहुत जिम्मेदार व गंभीर होता है, लेकिन रोहित के जन्म के बाद मां के सबसे करीब रोहित था। पिता अनिल टंडन ने जब शहर में एक कार का कारखाना शुरू किया तो उसका नाम अपने दूसरे नंबर के बेटे रोहित के नाम पर रखा। जो कि आज इस परिवार की एक बड़ी पहचान बन चुका है। क्योंकि लोग परिवार को रोहित मोटर्स के नाम से जानते हैं। रोहित जिंदगी की हर छोटी बड़ी खुशी अपने परिवार के साथ बिताना चाहता था, तभी तो 16 जून को जब लखनऊ नीलांश वाटर पार्क घूमने का प्लान बना तो मां साथ थी, अब पहाड़ों की सैर पर जाना था तब भी मां साथ थी। मंगलवार को दिन में ही रोहित ने बड़े भाई राहुल से बाहर जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन एक शर्त के साथ कि मां के साथ दूसरे लोग भी चलेंगे। देर शाम को गाड़ी किराए पर लेकर अपनों के साथ राहुल कुछ खुशनुमा लम्हें सुकून से बिताने हरिद्वार एवं देहरादून निकल पड़े। पहले मां तैयार नही थी लेकिन था तो राहुल ही... मां को मना लिया कि तेरे बिन मां नहीं जाना। इससे पहले 16 जून को एक दिन के लिए रोहित अपनी पत्नी बच्चे एवं भतीजों जब लेकर लखनऊ के वाटर पार्क गया था तब भी मां साथ में ही थी। इन सारे लम्हों को रोहित ने अपने फेशबुक पर संजो रखा है।       

भतीजे कांहा ने गाड़ी में सवार होते ही फेसबुक स्टेटस किया था अपडेट
लखीमपुर। राहुल का बेटा अपनी कांहा अपनी छोटी बड़ी बस खुशियां दोस्तों से शेयर करता रहता था। कांहा अभी स्कूल की पढ़ाई कर रहा है, लेकिन वह फेसबुक पर अपडेट रहता था। बुधवार को जब चाचा, मम्मी, दादी और भाई बहनों के साथ इस सफर पर निकला तो उसने रात 11.38 पर अपना स्टेटस अपडेट कर अपने फेसबुक दोस्तों से साझा किया कि ट्रेवलिंग टू देहरादून विद रोहित टंडन एंड 4 अदर। इस हादसे में कांहा बच गया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया में कांहा टंडन को ओ ब्लड ग्रुप की आवश्यकता है, ऐसा मैसेज चलने से लोग फोन एवं व्हाट्सएप से उनके साथ खड़े नजर आए। 
विज्ञापन

... मत रो पापा, अभी आपका सहारा हूं मैं
लखीमपुर। राहुल इस घर का बड़ा बेटा है, पूरी जिम्मेदारी उस पर है, इस हादसे में राहुल ने अपनी पत्नी एवं दो बेटों को खोया है। लेकिन राहुल को पता है कि अगर वो टूटा तो बूढ़े पापा को कौन संभालेगा। .... जब पूरा शहर अनिल टंडन को दिलासा दिलाते-दिलाते आंसू नही थाम पा रहा था, ऐसे में एक शख्स था उसे पता था कि उसके बिखरने से पापा को कोई संभालने वाला नही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाई, मां, पत्नी एवं एक बेटे समेत आठ लोगों में खोने वाले राहुल को अब सबसे बड़ी चिंता अपने पापा को संभालने के साथ उन लोगों को भी देखना है जो मेरठ में अस्पताल में जिंदगी एवं मौत की जंग लड़ रहे हैं। राहुल के आंसू सूखे नही हैं लेकिन पापा अनिल का चेेहरा देखकर जब्त किए है, वो जानता है कि अब अगर वह टूटा तो पापा को कौन संभालेगा।

ड्राइवर कलामुद्दीन के बेटे को अपने अब्बूू का इंतजार      
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर के हादसे में मारे गए लोगों में नौवीं मौत गाड़ी चला रहे ड्राइवर की हुई है। वह शहर के पास छाउछ का रहने वाला है। कलामुद्दीन नाम का जो शख्स अब इस दुनिया में नही है उसके पीछे उसकी तीन साल पहले ब्याह कर लाई गई पत्नी उरुननिशा एवं दो साल का बेटा बेसहारा हो गए हैं। शुक्रवार को ड्राइवर कलामुद्दीन को भी सुपुर्दे खाक कर दिया गया।       

कलामुद्दीन के पिता राजमिस्त्री हैं, बेटों को कुछ नही बना सके तो बेटा ड्राइवर बनकर अपनी रोजी रोटी की राह तलाश ली। तीन साल पहले उसकी जिंदगी में हमसफर बनकर आई उरुननिशा के लिए वह जीता था। अब उसके दो साल का बेटा अर्श भी है, वह जानता था कि ड्राइवर की जिंदगी जान जोखिम में रहती है। इसलिए वह अपने बच्चे को कभी ड्राइवर नही बनने देना चाहता था, इसलिए वह खुद ही दिन रात मेहनत कर इतना करना चाहता था कि कल को बेटा पढ़े और कोई अफसर बने। बुधवार को जब वह घर से निकला तो बेटे को सोता छोड़ कर चला था, अब घर आया तो बेटे को वह सोता हुुुआ मिला। बेटे को नही पता कि अब्बू उसके लिए सपने देखते देखते ही इस दुनिया से बिदा हो गए.... वह पूछता है कि पापा कहां है?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed