फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Molesting the victim's father seated in the post

छेड़छाड़ मामले में पीड़ित के पिता को ही चौकी में बैठाया

Tue, 16 Feb 2016 07:27 PM IST
मझगईं।
मझगईं। Updated Tue, 16 Feb 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
Molesting the victim's father seated in the post
पुत्री से छेड़छाड़ और जबरन हाथ पकड़कर खींचने की शिकायत लेकर चौकी गए पिता को ही पुलिस ने वहीं बैठा लिया। उसे सोमवार की देरशाम पुलिस ने छात्रा और उसकी मां की तमाम मिन्नतों के बाद छोड़ा, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, इससे छात्रा के घरवाले परेशान हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चौकी क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय कक्षा दस की छात्रा कस्बे के एक स्कूल में सोमवार की सुबह पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने पहले अश्लील हरकतें की और बाद में छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने लगा । शोर मचाने पर वह भाग गया। घरवालों ने जब इसकी शिकायत की तो आरोप है कि उसने  घर में घुसकर छात्रा और उसकी मां को पीटा। छात्रा के पिता चौकी पुलिस को तहरीर देने गए तो पुलिस ने उन्हें ही चौकी में बैठा लिया। देरशाम छात्रा और उसकी मां की मिन्नतों पर पुलिस ने उसे छोड़ा। मंगलवार को पीड़िता ने रोते हुए बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई न कर उसके पिता को ही चौकी में बैठा लिया गया। उधर पीड़िता के स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाध्यापक घर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। उन्होंने  हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed