फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA sent obscene comments from fake IDs

विधायक की फर्जी आईडी से भेजे गए अश्लील कमेंट

Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
MLA sent obscene comments from fake IDs
csasd
भाजपा नेत्री के साथ ही विधायक ने भी दी अज्ञात के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन

किसी शरारती व्यक्ति ने सोमवार रात सपा विधायक विनय तिवारी के नाम वाले फेसबुक एकाउंट से भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति वर्मा के फेसबुक एकाउंट पर अश्लील टिप्पणी और अश्लील वीडियो टैग कर राजनीतिक हल्के में सनसनी मचा दी। बात में सच्चाई पता चलने पर दोनों नेताओं ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। शरारती अभी पकड़ में नहीं आया है।
सोमवार रात को फेसबुक पर इन टिप्पणियों को देखकर डॉ. प्रीति समर्थकों संग कोतवाली पहुंचीं और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के अनुसार में डॉ. प्रीति बीजेपी गोला के नाम की उनकी फेसबुक आईडी पर विनय तिवारी नाम के फेसबुक एकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके बारे में अशोभनीय और भड़काऊ टिप्पणी की गई है। नारी सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली इस टिप्पणी से वह बेहद आहत हैं। आईएसआईएस से मरवाने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन

सूचना पर विधायक विनय तिवारी बिजुआ में आयोजित कार्यक्रम छोड़कर कोतवाली पहुंचे और फेसबुक एकाउंट को फर्जी बताते हुए बदनाम किए जाने की साजिश बताया। उन्होंने भी अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है कि फेसबुक पर उनकी फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। फर्जी एकाउंट में उनके नाम की स्पेलिंग तिवारी में वी के बजाए डब्ल्यू लिखा गया है। लिखापढ़ी में विधायक की तहरीर पर सोमवार रात साढ़े आठ बजे और भाजपा नेत्री की तहरीर पर रात करीब नौ बजे अज्ञात के खिलाफ अश्लील टिप्पणी, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और भड़काने की धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह राजनैतिक विद्वेष के चलते मेरी छवि खराब करने की सोची समझी साजिश है। इसका हर हाल में खुलासा कराया जाएगा। मामले का पता चलते ही एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विनय तिवारी, विधायक

मेरी लोकप्रियता से प्रतिद्वंद्वी बौखला गए हैं इसलिए ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। यह मुझे और सपा विधायक को भिड़ाने की कोशिश है। फेसबुक पर पहले भी मेेरे बारे में भद्दे कमेंट्स किए गए थे लेकिन इस बार मोदी जी के साथ जोड़कर अश्लील टिप्पणियां की गई हैं।

डॉ. प्रीति वर्मा, भाजपा नेत्री गोला

जिस फेसबुक एकाउंट से पोस्ट की गई है, वह सिम 19 जून को एक्टीवेट हुआ है। 24 जुलाई को एकाउंट बनाया गया। खुलासे के लिए साइबर सेल और सर्विलांस की मदद ली गई है। कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। अब तक हुई जांच में एकाउंट विधायक विनय तिवारी की आईडी के बजाय दूसरे की आईडी से बनाने की जानकारी सामने आई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
अनुराग दर्शन, सीओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed