फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Missing man body found in well

कुएं में मिली लापता युवक की लाश

Sun, 29 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो मितौली। Updated Sun, 29 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Missing man body found in well
डेमो - फोटो : demo pic
मितौली के गांव अछरौला का मामला, हत्या का आरोप
विज्ञापन

 रेवाना गांव के पास सड़क किनारे एक कुएं में युवक का शव बरामद हुआ है। युवक शनिवार की शाम को घर से निकला था, जिसके बाद रात को परिवार वालों ने उसकी तलाश की थी। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

अछरौला गांव निवासी 27 वर्षीय वीरेंद्र शनिवार की शाम से गायब था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की। रविवार को रेवाना गांव मार्ग पर ईश्वरदीन के खेत के पास एक कुएं में वीरेंद्र की लाश उतराती देखी गई। जबकि उसकी साइकिल रेवाना में चूरा चक्की पर पाई गई। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक साल की बेटी छोड़ गया है। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed