{"_id":"c674461ae66935e8220b3b44c5432863","slug":"miscreants-women-the-purse-snatched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने महिला का पर्स छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने महिला का पर्स छीना
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
शहर में शनिवार की शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी से जा रही महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। वहीं छीना-झपटी से असंतुलित होकर स्कूटी सवार महिला और उसकी बेटी गिर गई। महिला ने पर्स में करीब पांच हजार रुपये होने की बात कही है। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। बदमाशों के पास से महिला का पर्स और एक हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पुराना एसपी बंगला के पास स्कूटी से जा रही महेवागंज निवासी नजमा से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया। इस दौरान छीना-झपटी में स्कूटी से गिरकर नजमा और स्कूटी चला रही उसकी बेटी घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं सूचना पर पुलिस ने सुरागरशी को देर देर शाम दो संदिग्धों को पकड़ लिया। बदमाशों ने पूछताछ में महिला से पर्र्स छीनने की घटना कुबूल कर ली हैै। एसएसआई एसपी यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश टिप्पनपुरवा निवासी सतनाम सिंह और इकबाल सिंह हैं, जिनसे छीना गया पर्स और एक हजार रुपये मिले हैं।