{"_id":"d7bf56745aa8318831e35dfb6f2e14c0","slug":"miscreants-looted-millions-crackdown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों लूटे
खीरी टाउन।
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी थाना क्षेत्र के गांव सैदीपुर हरैया और रड़हापुरवा गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने दो घरों में धावा बोलकर हजारों की नकदी समेत लाखों का माल लूट लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस ने दोनों घटनाओं की जानकारी से इंकार किया है।
सैदीपुर हरैया गांव निवासी श्यामसुंदर मंगलवार की रात घर के बाहर सो रहा था। करीब पांच बदमाशों ने उसे जगाकर बंधक बना लिया, फिर उससे घर खुलवाकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने असलहे के बल पर 55 हजार की नकदी और एक लाख कीमत के जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। दूसरी घटना रड़हापुरवा गांव में हुई, जहां वकील के घर में घुसकर बदमाशों ने बंदूक के बल पर परिवार वालों को बांधकर डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने 60 हजार की नकदी और करीब एक लाख के जेवर लूट लिए। दोनों पीड़ितों ने घटनाओं की सूचना पुलिस को दी है।