{"_id":"6af4d8fbd66eeed2890e6f28","slug":"agra-news-drowned-boatman-agra-news-c-421-1-sagr1008-21201-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डूबे नाविक का सुराग नहीं, पीएसी ने 10 किलोमीटर तक चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डूबे नाविक का सुराग नहीं, पीएसी ने 10 किलोमीटर तक चलाया अभियान
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। स्टीमर से नाविक की तलाश करते पीएसी के गोताखोर
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के पारौली सिकरवार घाट पर मंगलवार शाम यमुना नदी में डूबे नाविक का बुधवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। पीएसी के गोताखोरों की टीम ने बुधवार सुबह 10 बजे से नदी में करीब 10 किलोमीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाया, लेकिन नाविक का पता नहीं चल पाया। नाविक के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पारौली निवासी नाविक मोनू (18) नाव में 4-5 बाइक और महिलाओं व बच्चों समेत करीब 15 यात्रियों को लेकर फतेहाबाद की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जा रहा था। यमुना नदी के बीच में नाविक के हाथ से रस्सा छूट गया और वह नदी में गिरकर डूब गया। नाविक के पानी में गिरते ही नाव अनियंत्रित होकर बहने लगी, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
करीब 2 किलोमीटर तक बहने के बाद नाव किनारे पर जाकर रुक गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से नाव में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कराई। बुधवार सुबह पीएसी के गोताखोरों ने भी सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के अनुसार इस घाट पर लंबे समय से अवैध रूप से नाव का संचालन हो रहा है, जिस पर पहले भी प्रशासन ने रोक लगाई थी।