Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS ROAD ACCIDENT EXPRESSWAY

Agra News: एक्सप्रेसवे पर साइड लेते समय टकराए दो कंटेनर, चालक बाल-बाल बचे

Thu, 12 Nov 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS ROAD ACCIDENT EXPRESSWAY
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को किलोमीटर 27.900 पर साइड लेते समय दो कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालक बाल-बाल बच गए। गुरसायगंज कन्नौज निवासी चालक सीबू पुत्र अनवर जमील कंटेनर में लखनऊ से पंजाब के लिए सामान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे दूसरे कंटेनर के चालक मोहम्मद शान निवासी चितौरा थाना मलवा जिला फतेहपुर ने साइड लेने का प्रयास किया, जिससे दोनों वाहन आपस में टकरा गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन


दो कंटेनर साइड लेते समय आपस में टकरा गए थे। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है और यातायात सुचारू करा दिया गया है। - सोवरन सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम, यूपीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed