{"_id":"40cf327ad97283fb17d29b17aea28ddd","slug":"minor-dispute-mid-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में अधेड़ को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में अधेड़ को पीटा
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 May 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
गढ़ी रोड पर स्थित कांशीराम कॉलोनी में घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने एक अधेड़ को लोहे की राड मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी। मरणसन्न हाल में अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला भुईफोरवानाथ निवासी संजय शुक्ला (44) टैंपो चलाते हैं। शनिवार को संजय अपने घर के बाहर खड़े टैंपो को पुली लगाकर स्टार्ट कर रहे थे। रस्सी खींचने के दौरान पड़ोस से गुजर रहे रौनक गुप्ता के हाथ छू गया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद रौनक अपने साथियों के संग फिर मोहल्ले में आया और उसने संजय के पुत्र अटल से मारपीट की कोशिश की। कुछ लोगों के बीच बराव के बाद मामला दिन में शांत हो गया। रात में करीब नौ बजे संजय अपने ड्राइवर को बुलाने के लिए कांशीराम कॉलोनी पहुंचे, तो वहां से पहले से घात लगाकर बैठे रौनक गुप्ता आदि ने लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे संजय बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने पीटा और मरणसन्न होने पर सभी हमलावार मौके सेे भाग गए। घटना की जानकारी होने पर संजय की पत्नी शशी परिवार सहित मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में पड़े संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शशी शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मेला मैदान निवासी रौनक गुप्ता और रोमिल गुप्ता समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामूली विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस केस की विवेचना मिश्राना चौैकी इंचार्ज हंसमती को सौंपी गई है।