फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions stolen by Nkb

नकब लगाकर लाखों की चोरी

Tue, 25 Aug 2015 07:59 PM IST
रजागंज।
रजागंज। Updated Tue, 25 Aug 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
Millions stolen by Nkb
गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर में सोमवार की रात चोर मकान के बाहर की दीवार की खिड़की निकाल कर घर के अंदर घुस गए और लाखों की चोरी कर ली। सूचना पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन

शहाबुद्दीनपुर में प्रताप वर्मा के परिवार के लोग बिजली न होने के कारण छत पर सोए हुए थे। रात लगभग 12 बजे चोर बाहर की दीवार में खिड़की निकालकर अंदर घुस आए। चोरों ने प्रताप वर्मा के 25 हजार और सुरेन्द्र वर्मा की माता राजश्री के 25 हजार रुपये चुरा लिए। दोनों यह रुपये पांच दिन पहले पंजाब नेशनल बैक से निकालकर लाए थे। नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण और पांच बक्से मय सामन के उठा ले गए। सुबह खाली बक्से अखिलेश वर्मा और शंकर लाल के खेत में पड़े मिले। प्रताप, अनीता देवी, राजश्री, सोनी जब सुबह नीचे उतरे और सामान बिखरा देखा तो दंग रह गये। मकान के सारे ताले टूटे हुए थे। चोरों ने कुछ समय पहले इन्हीं के मकान के सामने खड़ी बाइक चोरी कर ली थी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed