फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions of theft by breaking the lock of the military house

फौजी के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो     गोला गोकर्णनाथ।    
अमर उजाला ब्यूरो     गोला गोकर्णनाथ।     Updated Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Millions of theft by breaking the lock of the military house
चोरी - फोटो : अमर उजाला
किराएदार के कमरे से भी उठा ले गए लाखों का सामान
विज्ञापन

फौजी से मिलने झारखंड गया है परिवार
 

नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में फौजी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर मकान मालिक और उसमें रह रहे एक किराएदार का लाखों रुपये का रखा सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और मकान मालिक को मामले की जानकारी दी है। 

नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं मोहल्ला निवासी मानसी पुरवार के बंद मकान में गुरुवार की रात चोर मेन दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़ डाले। एक कमरे का जब लॉक नहीं टूटा तो लकड़ी के दरवाजे में लगे लॉक के हिस्से को काट दिया। कमरे में दो दीवान बेड, दो  सेफ तोड़कर पूरा घर खंगाल डाला। मकान के दूसरे हिस्से किराए पर रह रही शिक्षिका कांता देवी के कमरे का भी ताला तोड़ दिया। दोनों ही जगहों से लाखों के सामान की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह जब पड़ोस में रह रहे लोगों ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो मानसी के पिता वीएन पुरवार को घटना की जानकारी दी। मानसी के पिता और पड़ोसियों ने बताया कि मानसी के पति उज्वल गुप्ता आर्मी में हैं और वह वर्तमान में झारखंड के रामगढ़ स्थान पर तैनात हैं। वह लोग 17 मई  को झारखंड गए हैं। वहीं किराएदार शिक्षिका कांता देवी गाजियाबाद की रहने वाली हैं और इब्राहिमपुर ग्रंट के स्कूल में कार्यरत हैं। कांता देवी भी अपने घर गई हैं। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चोरी में गए सामान की जानकारी दोनों लोगों के आने के बाद ही लग पाएगी। फिलहाल लाखों की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed