फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions of miscreants entered the house The goods looted, fired

घर में घुसकर बदमाशों ने लाखों का माल लूटा, फायरिंग भी की

Sun, 20 Dec 2015 11:25 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Sun, 20 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
थाना के बाईकुआं गांव में शनिवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने एक मकान में घुसकर लूटपाट की। गृहस्वामी ने लूटपाट का विरोध किया, तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायर कर दिया। फायरिंग की चपेट में आकर गृहस्वामी घायल हो गए, जिसे रात में ही उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बाईकुआं गांव निवासी मुकेश कुमार दीक्षित के घर शनिवार की रात करीब दो बजे सशस्त्र बदमाश दाखिल हुए और कमरे में रखे लाखों कीमत के जेवर, कपड़े आदि सामान लूट लिया। बदमाश जब लूटपाट कर वापस जा रहे थे। तभी मुकेश भी आहट पाकर जाग गया और सामान लेकर जा रहे बदमाशों को ललकारा। अपने को फंसता देख बदमाशों ने मुकेश पर सामने से फायर झोंक दिया और असलहे लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली मुकेश के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर परिवार वाले और पड़ोसी भी जाग गए। रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जावेद अख्तर घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों के भागने के रास्ते पर खोजबीन की, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि बाईकुआं में चोरी की घटना तो हुई है, लेकिन गोली लगने की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed